उत्तराखण्ड
सूचना विभाग में मनाया गया ‘नो व्हीकल डे’, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

संवादसूत्र देहरादून: ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को सूचना विभाग में ‘नो व्हीकल डे’ मनाया गया। शासन के निर्देशों के क्रम में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक वाहन, साइकिल तथा पैदल कार्यालय पहुंचकर इस अभियान में सहभागिता की।
स्वयं साइकिल से सूचना निदेशालय पहुंचे। वहीं अपर निदेशक सार्वजनिक परिवहन से कार्यालय पहुंचे। इसके अलावा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक स्कूटी और साइकिल का उपयोग कर अभियान को सफल बना
यामहानिदेशक सूचना ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़े सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इस पहल को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।




