Connect with us

‘सिर्फ अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की पहचान’ : डीजी सूचना बंशीधर तिवारी।

उत्तराखण्ड

‘सिर्फ अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की पहचान’ : डीजी सूचना बंशीधर तिवारी।

संवादसूत्र देहरादून: डीजी सूचना एवं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विद्यार्थियों से शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ चरित्र, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व को भी जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। वह एसबीएस यूनिवर्सिटी और द टाइम्स ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम टाउन हॉल ऑडिटोरियम में आयोजित ‘टाइम्स अचीवर्स 2026’ समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती, बल्कि निरंतर प्रयास, सीखने की प्रवृत्ति और मजबूत जीवन मूल्यों का परिणाम होती है। उनके अनुसार अच्छे अंक और डिग्रियां महत्वपूर्ण हैं, लेकिन वास्तविक सफलता सफल करियर, व्यक्तिगत खुशहाली और मजबूत पारिवारिक मूल्यों के संतुलन से मिलती है।

बंशीधर तिवारी ने विद्यार्थियों से ईमानदारी, अनुशासन, धैर्य, संवेदनशीलता और उद्देश्यपूर्ण जीवन जैसे गुण अपनाने की अपील करते हुए कहा कि करियर में सफलता अवसर देती है, जबकि परिवार के मूल्यों का सम्मान और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान जीवन को वास्तविक संतुष्टि प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए ऐसे युवाओं की आवश्यकता है, जो पेशेवर उत्कृष्टता के साथ नैतिक नेतृत्व, नवाचार और जिम्मेदार नागरिकता का परिचय दें।

उन्होंने ‘टाइम्स अचीवर्स 2026’ जैसे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले संस्थानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, संस्थान प्रमुखों, अभिभावकों और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]