उत्तराखण्ड
23वें दिन उग्र हुआ नर्सिंग आंदोलन, परेड ग्राउंड के पास सड़क जाम।

संवादसूत्र देहरादून: वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। मंच के सदस्य पिछले 23 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं और मंगलवार को भी उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहा।
प्रदर्शन के दौरान कुछ आंदोलनकारी पानी की टंकी पर चढ़ गए, जबकि शाम होते-होते प्रदर्शनकारियों ने परेड ग्राउंड के पास मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सड़क जाम होने से यातायात प्रभावित हुआ और लंबा जाम लग गया।
धरने के दौरान कई आंदोलनकारियों की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक वर्षवार भर्ती की मांग पूरी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन स्थल पर पुलिस बल भी तैनात रहा और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।




