उत्तराखण्ड
राज्य के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी।

- संवादसूत्र देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 4 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जनपदों—
- उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़—में खराब मौसम की संभावना जताई गई है।
- इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40–50 किमी/घंटा (झोंकों में 60 किमी/घंटा तक) की तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
- मौसम की चेतावनी के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून ने सभी संबंधित जिलों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।
- पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों को मौसम खराब रहने पर नियंत्रित/प्रतिबंधित किया जाएगा
- संवेदनशील इलाकों में आवाजाही पर नजर रखते हुए सतर्कता बढ़ाई जाएगी
- आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और सूचना आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाएगा
- प्रशासन ने सभी विभागों को फील्ड में सक्रिय रहने को कहा है:
- मोटर मार्ग बाधित होने पर तुरंत बहाली
- राजस्व, ग्राम विकास और पंचायत अधिकारियों की क्षेत्र में मौजूदगी
- पुलिस थानों/चौकियों में आपदा उपकरण और वायरलेस सिस्टम सक्रिय।
अधिकारियों के मोबाइल फोन चालू रखने के निर्देश
इसके अलावा, संभावित आपदा की स्थिति में फंसे लोगों के लिए खाद्य सामग्री और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता
भारी बारिश/खराब मौसम के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही नियंत्रित
शहरी क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश।
विनोद कुमार सुमन ने लोगों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन




