Connect with us

यात्रियों ने पूर्व प्रधान के पति के साथ की मारपीट।

उत्तराखण्ड

यात्रियों ने पूर्व प्रधान के पति के साथ की मारपीट।

संवादसूत्र देहरादून/टिहरी: दिल्ली निवासी चार यात्रियों ने ऋषिकेश- उत्तरकाशी राजमार्ग पर आगराखाल में पूर्व प्रधान चमनी देवी के पति कमल सिंह रावत से कहासुनी के बाद उसे बुरी तरह पीट दिया। कमल सिंह को पैर में गंभीर चोट आई है। नरेंद्रनगर थाना में चार कांवड़ियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

बीतीे शाम लगभग पांच बजे आगरखाल भिन्नू गदेरे के पास स्थित किशोर सिंह रावत की दुकान में दिल्ली निवासी चार यात्री पहुंचे। इस दौरान कमल सिंह के साथ चारों यात्रियों की लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि कांवड़ियों ने से मारपीट शुरु कर दी। जिससे कमल सिंह घायल हो गये। स्थानीय व्यक्ति से मारपीट के बाद वहां के ग्रामीणों ने चारों यात्रियों को घेर लिया और हंगामा शु़रू हो गया। किसी तरह पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया। देर रात चारोें यात्री

अमर कुमार पुत्र संजय निवासी मजनू का टीला पंजाबी बस्ती थाना सिविल लाइन दिल्ली, अमन कुमार पुत्र राजेश निवासी M-49 मजनू का टीला पंजाबी बस्ती थाना सिविल लाइन दिल्ली , किशन पुत्र शेरू निवासी J-53 मजनू का टीला अरूणा नगर सिविल लाइन दिल्ली और सूरज पुत्र सूजन निवासी J-64अरूणा नगर मजनू का टीला थाना सिविल लाइन दिल्ली।के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। सोमवार को चारों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। नरेंद्रनगर थाना के निरीक्षक पंकज देवरानी ने बताया कि चारों को न्यायालय में पेश किया गया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]