Connect with us

मुख्यमंत्री के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के वन-क्लिक से जारी हुई फरवरी 2026 की पेंशन किश्त।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फरवरी 2026 माह की पेंशन किश्त का वन-क्लिक के माध्यम से सफलतापूर्वक वितरण किया। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान कुल 9,57,651 लाभार्थियों को ₹141 करोड़ 91 लाख 61 हजार (₹14,191.61 लाख) की धनराशि हस्तांतरित की गई। इस राशि में मासिक पेंशन के साथ एरियर भुगतान भी शामिल है।
पेंशन प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पेंशन प्रकरणों का निस्तारण पूर्ण तत्परता और समयबद्धता के साथ किया जाए तथा कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने और नवाचार आधारित प्रभावी कार्ययोजना शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित शिविरों का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और पेंशनार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष अभियान निरंतर जारी रखने पर जोर दिया।
योजना अनुसार वितरण का विवरण
वृद्धावस्था पेंशन योजना: 5,93,184 लाभार्थी — ₹1500 प्रतिमाह — ₹8897.76 लाख
विधवा पेंशन योजना: 2,31,593 लाभार्थी — ₹1500 प्रतिमाह — ₹3473.895 लाख
दिव्यांग पेंशन योजना: 87,477 लाभार्थी — ₹1500 प्रतिमाह — ₹1312.155 लाख
किसान पेंशन योजना: 27,638 लाभार्थी — ₹1200 प्रतिमाह — ₹331.656 लाख
परित्यक्ता पेंशन योजना: 8,096 लाभार्थी — ₹1200 प्रतिमाह — ₹97.24 लाख
भरण-पोषण अनुदान योजना: 7,409 लाभार्थी — ₹700 प्रतिमाह — ₹51.86 लाख
तीलू रौतेली पेंशन योजना: 2,125 लाभार्थी — ₹1200 प्रतिमाह — ₹25.5 लाख
बौना पेंशन योजना: 129 लाभार्थी — ₹1200 प्रतिमाह — ₹1.55 लाख
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि राज्य सरकार की संवेदनशीलता, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के संकल्प की सशक्त अभिव्यक्ति हैं। सरकार का लक्ष्य है कि समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवनयापन के लिए निरंतर आर्थिक संबल प्रदान किया जाए।
बैठक में सचिव श्रीधर बाबू अद्यांकी, अपर सचिव संदीप तिवारी, संजय सिंह टोलिया सहित समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]