Connect with us

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” : न्याय पंचायत स्तर पर प्रशासन सीधे ग्रामीणों के द्वार।

उत्तराखण्ड

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” : न्याय पंचायत स्तर पर प्रशासन सीधे ग्रामीणों के द्वार।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान ने न्याय पंचायत स्तर पर ग्रामीणों तक शासन-प्रशासन की सेवाओं को सीधे पहुँचाने की दिशा में एक नई मिसाल कायम की है। अभियान के अंतर्गत एक सप्ताह के दौरान राज्यभर में 93 बहुद्देश्यीय शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 6396 शिकायतों का त्वरित निस्तारण, 28,959 ग्रामीणों को विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से लाभ तथा 9061 प्रमाणपत्रों का निर्गमन किया गया।
मुख्यमंत्री इस महत्वपूर्ण पहल के माध्यम से न्याय पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने को लेकर गंभीर हैं। वे इस अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं तथा स्वयं शिविरों में पहुँचकर ग्रामीणों से संवाद कर रहे हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जनपद के रानीखेत क्षेत्र में ग्रामीणों से फीडबैक लिया तथा विकासखंड ताड़ीखेत की न्याय पंचायत जैनोली में आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान ग्रामीण जनता के लिए शासन-प्रशासन के द्वार खोलने और उनकी समस्याओं का समाधान उनके क्षेत्र में ही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। 17 दिसंबर से प्रारंभ यह अभियान डेढ़ माह तक संचालित रहेगा। इसके माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ सीधे उनके द्वार पर मिले, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का समाधान त्वरित एवं पारदर्शी रूप से हो सके।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से इन शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिविरों में आने वाले सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं की जानकारी और लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जाएँ। साथ ही मंत्रीगणों और वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मंगलवार को राज्य की 10 न्याय पंचायतों में आयोजित शिविरों में 1572 शिकायतों का निस्तारण, 6563 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभ तथा 2446 प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पिथौरागढ़ जनपद के मोस्टामानू मेला स्थल पर आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में प्रतिभाग किया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]