Connect with us

1 अप्रैल से प्री-SIR मैपिंग अभियान होगा तेज, कम बूथों पर विशेष फोकस।

उत्तराखण्ड

1 अप्रैल से प्री-SIR मैपिंग अभियान होगा तेज, कम बूथों पर विशेष फोकस।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखण्ड में मतदाता सूची के विशेष गहन अप्रैल से प्री-SIR मैपिंग अभियान होगा तेज, कम बूथों पर विशेष फोकसनरीक्षण (SIR) से पहले प्री-SIR चरण में मैपिंग अभियान को और तेज किया जा रहा है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन में अब तक 85% से अधिक मैपिंग पूरी हो चुकी है। 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में डोर-टू-डोर सघन अभियान चलाया जाएगा, जिसमें कम मैपिंग वाले बूथों पर विशेष फोकस रहेगा।
मतदाता सूची शुद्धिकरण पर जोर
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत हर बूथ पर ASD (Absent, Shifted, Dead) सूची तैयार की जा रही है, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और अपडेट किया जा सके।
अब एक क्लिक पर BLO से बात
मतदाताओं की सुविधा के लिए “बुक ए कॉल विद BLO” फीचर शुरू किया गया है। इसके तहत:
वोटर वेबसाइट या ऐप के जरिए कॉल बुक कर सकते हैं
2 दिन के भीतर BLO स्वयं संपर्क करेगा
यह सुविधा ECI-NET ऐप और आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है।
19 हजार से अधिक BLA नियुक्त
राजनीतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति भी जारी है।
कुल पोलिंग बूथ: 11,733
नियुक्त BLA: 19,116
दलवार स्थिति:
भारतीय जनता पार्टी – 9276
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – 9506
CPI (M) – 217
बहुजन समाज पार्टी – 117
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी दलों से 100% BLA नियुक्त करने की अपील की है, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया और अधिक प्रभावी हो सके।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]