Connect with us

वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के चुनाव सम्पन्न, प्रेम सिंह चौहान बने प्रांतीय अध्यक्ष।

उत्तराखण्ड

वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के चुनाव सम्पन्न, प्रेम सिंह चौहान बने प्रांतीय अध्यक्ष।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखण्ड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के प्रांतीय चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी सूर्य प्रकाश राणाकोटि की देखरेख में सम्पन्न हुई, जबकि चुनाव अधिकारी के रूप में नन्द लाल जोशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चुनाव के दौरान राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और अनुशासित तरीके से पूरी कराई गई। इस चुनाव की खास बात यह रही कि संगठन की पूरी कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई, जिससे कर्मचारियों के बीच संगठन के प्रति विश्वास और एकजुटता स्पष्ट नजर आई।
घोषित परिणाम के अनुसार प्रेम सिंह चौहान को संगठन का प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया, जबकि सुनील कुमार पुंडीर को प्रांतीय महामंत्री निर्वाचित किया गया।
इसके अलावा बुद्धि सिंह राणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने हैं। उपाध्यक्ष पद पर महेन्द्र सिंह गेडा, ललित चन्द जोशी, ध्यान सिंह अधिकारी और रणजीत सिंह रावत चुने गए हैं। संगठन के कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्याम सिंह तोमर को सौंपी गई है।
वहीं सौरभ पाण्डे उप महामंत्री, सुरेन्द्र कुमार और सुन्द राम जिन्टा संयुक्त मंत्री बने हैं। संगठन मंत्री पद पर विवेक नैथानी और बीर सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन की गतिविधियों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को मीडिया तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए कीरत सिंह नेगी, बिरेन्द्र सिंह रावत, राकेश ध्यानी और दीपक सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान ने कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। वहीं महामंत्री सुनील कुमार पुंडीर ने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और संगठन कर्मचारियों के अधिकारों तथा समस्याओं के समाधान के लिए मजबूती से कार्य करता रहेगा।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]