Connect with us

SIR के दूसरे चरण की तैयारी तेज, दावे-आपत्तियों के लिए लगाए जाएंगे विशेष कैंप।

उत्तराखण्ड

SIR के दूसरे चरण की तैयारी तेज, दावे-आपत्तियों के लिए लगाए जाएंगे विशेष कैंप।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंडलायुक्तों और सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्राफ्ट प्रकाशन, नोटिस और दावे-आपत्तियों के निस्तारण के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मानसून को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में न्याय पंचायत स्तर पर क्लस्टर आधारित विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तहसील, नगर निगम, नगर पंचायत और वार्ड स्तर पर सुनवाई के लिए रोस्टर तैयार किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सुनवाई स्थलों पर बिजली, पानी, इंटरनेट, स्कैनर और फोटोकॉपी जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। दस्तावेजों के सत्यापन के लिए शिक्षा, राजस्व और तहसील विभागों से नोडल अधिकारियों की तैनाती करने तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त एईआरओ के प्रस्ताव शीघ्र भेजने को कहा गया। उन्होंने 14 जुलाई से दोनों मंडलों के आयुक्तों को जिलों का स्थलीय निरीक्षण करने तथा ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]