Connect with us

टिहरी को मेडिकल कॉलेज देने की तैयारी, स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगी नई मजबूती।

उत्तराखण्ड

टिहरी को मेडिकल कॉलेज देने की तैयारी, स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगी नई मजबूती।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल और टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने शिष्टाचार भेंट की। बैठक में टिहरी जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी जैसे भौगोलिक दृष्टि से संवेदनशील जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि पूरे गढ़वाल मंडल के स्वास्थ्य ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनभावनाओं और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप इस दिशा में सकारात्मक एवं ठोस कदम उठाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और आधुनिकीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों तक विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं, आधुनिक उपचार सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए चिकित्सा अवसंरचना, मेडिकल एवं नर्सिंग शिक्षा, चिकित्सकों की उपलब्धता और आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित स्वास्थ्य संस्थानों के विकास पर लगातार कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत योजना, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, टेलीमेडिसिन सेवाओं के विस्तार और मेडिकल शिक्षा संस्थानों की संख्या बढ़ने से राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है। सरकार इन प्रयासों को और गति देकर प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने टिहरी की स्वास्थ्य आवश्यकताओं और मेडिकल कॉलेज स्थापना से जुड़े प्रस्तावों की जानकारी दी। विधायक किशोर उपाध्याय ने भी क्षेत्र की जनभावनाओं से अवगत कराते हुए मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता बताया।

मुख्यमंत्री ने दोनों जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र को अधिक मजबूत, आधुनिक और जनोन्मुख बनाने के लिए सरकार प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कदम उठाती रहेगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]