उत्तराखण्ड
सड़क स्वीकृति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार।

संवादसूत्र देहरादून: पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात कर बणगांव–चोपड़ा–कसलाना मोटर मार्ग एवं दिवारीखौल–जोखणी मोटर मार्ग को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति देने पर आभार व्यक्त किया।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
हर क्षेत्र तक विकास पहुंचाना लक्ष्य: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक सड़क सुविधा के साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें चैन सिंह महर, विजय बडोनी, शैलेन्द्र कोहली, जगबीर रावत, बलबीर रावत, प्रहलाद राणा, महाबीर सिंह चौहान, कुलबीर सिंह रावत, नितेश रावत, विपिन बिष्ट, कुलदीप रावत और मंजीत राणा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इन सड़कों की स्वीकृति को क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




