Connect with us

राजनाथ सिंह ने कहा,धामी बने ‘धुरंधर’, विकास को मिली नई रफ्तार।

उत्तराखण्ड

राजनाथ सिंह ने कहा,धामी बने ‘धुरंधर’, विकास को मिली नई रफ्तार।

संवादसूत्र देहरादून/हल्द्वानी: उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें “धाकड़ से धुरंधर” बताया।
उन्होंने कहा कि धामी सरकार की नीतियों और फैसलों ने उत्तराखंड को तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है और राज्य आज देश में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
रक्षा मंत्री ने राज्य के शहीदों को नमन करते हुए उत्तराखंड को आस्था, अध्यात्म और राष्ट्रभक्ति की भूमि बताया। उन्होंने कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति, बुनियादी ढांचे के विकास, पर्यटन, रोजगार और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है।
उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड, नकल विरोधी कानून, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और सीमांत क्षेत्रों के विकास को सरकार के ऐतिहासिक फैसले बताया। साथ ही “पहाड़ की जवानी और पानी” के स्थानीय उपयोग पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार के सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में निवेश, पर्यटन, रोजगार और बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने पारदर्शी भर्ती, महिला सशक्तिकरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदमों को सरकार की प्राथमिकता बताया।
कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं और योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]