उत्तराखण्ड
कुमाऊं में पर्यटन को बढ़ावा देगा रानीबाग-भीमताल रोपवे, सीएम धामी ने दिए कार्रवाई के निर्देश।

संक्षिप्त समाचार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने मुलाकात कर रानीबाग-भीमताल रोपवे परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग संबंधी पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के पर्यटन और आधारभूत विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमाऊं के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक आवागमन को सुगम बनाने के लिए रोपवे परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रानीबाग-भीमताल के साथ नैनीताल और कैंचीधाम के लिए प्रस्तावित रोपवे परियोजनाएं क्षेत्र में पर्यटन को नई गति देंगी। मुख्यमंत्री ने परियोजना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।




