Connect with us

एन.आई.सी. उत्तराखंड का “सेफर इंटरनेट डे–2026” अभियान।

उत्तराखण्ड

एन.आई.सी. उत्तराखंड का “सेफर इंटरनेट डे–2026” अभियान।

संवादसूत्र देहरादून: राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एन.आई.सी.) उत्तराखंड द्वारा विद्यालयी शिक्षा निदेशालय के सहयोग से 10 फरवरी 2026 को विभिन्न राजकीय विद्यालयों में “सेफर इंटरनेट डे–2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड, डीपफेक और ए.आई. के दुरुपयोग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
यह आयोजन डिजिटल युग में सुरक्षित, जिम्मेदार और जागरूक इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। विशेषज्ञों ने साइबर बुलिंग, डेटा गोपनीयता, फ़िशिंग व बैंकिंग धोखाधड़ी जैसे खतरों से सतर्क रहने की सलाह दी तथा cybercrime.gov.in और टोल फ्री नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी साझा की।
कार्यक्रम में देहरादून के राजपुर रोड एवं रायपुर स्थित राजकीय विद्यालयों सहित वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर के विद्यालयों ने भाग लिया, जिसमें 30,000 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता रही।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]