Connect with us

मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति बनी वरदान, 21 हजार से अधिक बच्चों को मिला लाभ।

उत्तराखण्ड

मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति बनी वरदान, 21 हजार से अधिक बच्चों को मिला लाभ।

संवादसूत्र देहरादून: प्रदेश के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार की छात्रवृत्ति योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं। अब तक प्रदेश के 21,743 से अधिक मेधावी छात्रों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है। इसके तहत सरकार ने कुल 17 करोड़ 67 लाख 77 हजार 300 रुपये की धनराशि वितरित की है।
इन योजनाओं में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत सर्वाधिक 17,852 छात्रों को लाभ मिला है। राज्य सरकार मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने और उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इन योजनाओं का संचालन कर रही है।
प्रदेश में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के साथ ही डॉ. शिवानंद नौटियाल स्मृति छात्रवृत्ति योजना, श्रीदेव सुमन राज्य योग्यता छात्रवृत्ति योजना और राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कोर छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा प्रदेश से बाहर सैनिक स्कूलों में अध्ययन कर रहे मेधावी छात्रों को भी राज्य सरकार छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान कर रही है।
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सदन में जानकारी दी कि मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 6 से 12 तक के मेधावी विद्यार्थियों को 600 से 1200 रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार मेधावी छात्रों को आर्थिक सहयोग देकर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। श्रीदेव सुमन राज्य योग्यता छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अब तक 3,289 छात्रों को लाभ मिला है, जबकि डॉ. शिवानंद नौटियाल स्मृति छात्रवृत्ति योजना के तहत 527 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है।
सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग देकर उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]