Connect with us

हरिद्वार में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला।

उत्तराखण्ड

हरिद्वार में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला।

संवादसूत्र देहरादून/हरिद्वार: बढ़ती गर्मी और लू के असर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
आदेश के मुताबिक, 27 अप्रैल से 26 मई तक नई समय-सारणी लागू रहेगी—
प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक: सुबह 7:30 बजे से 12:00 बजे तक
कक्षा 6 से 12 तक: सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक
प्रशासन ने सभी स्कूलों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। यह फैसला बच्चों को तेज गर्मी और संभावित लू से बचाने के लिए लिया गया है।
गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में इस समय तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिसके चलते स्कूलों के समय में बदलाव किए जा रहे हैं ताकि विद्यार्थियों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]