Connect with us

देहरादून में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 14 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद।

उत्तराखण्ड

देहरादून में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 14 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद।

संवादसूत्र देहरादून: मौसम विभाग की ओर से जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा और आकाशीय बिजली की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी ने 14 अगस्त 2026 को जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और एनडीएमए के सचेत पोर्टल से 13 अगस्त को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना है। इसे देखते हुए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आपदा न्यूनीकरण और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र 14 अगस्त को बंद रहेंगे।

मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सभी संबंधित संस्थानों में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

आलेख

हरेला…

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]