Connect with us

संतला देवी के पास उफनती नदी में टापू पर फंसे सात लोगों को एसडीआरएफ ने सकुशल बचाया।

उत्तराखण्ड

संतला देवी के पास उफनती नदी में टापू पर फंसे सात लोगों को एसडीआरएफ ने सकुशल बचाया।

संवादसूत्र देहरादून: लगातार हो रही बारिश के बीच संतला देवी मंदिर के पास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से बीच में बने टापू पर फंसे सात लोगों को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने साहसिक रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते चलाए गए अभियान से बड़ा हादसा टल गया।

रविवार को कंट्रोल रूम (सीसीआर) के माध्यम से सूचना मिली कि कैंट थाना क्षेत्र स्थित संतला देवी मंदिर के समीप सात लोग नदी के बीच बने टापू पर फंस गए हैं। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से उपनिरीक्षक राजबर राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि लगातार वर्षा के कारण नदी का जलस्तर और बहाव अचानक काफी तेज हो गया था, जिससे चारों ओर पानी से घिरे लोग टापू पर फंस गए और स्वयं बाहर निकलना संभव नहीं रहा। इसके बाद एसडीआरएफ ने सिविल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर बचाव अभियान शुरू किया।

तेज बहाव, फिसलनयुक्त तट और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ के जवानों ने विशेष रेस्क्यू उपकरणों की मदद से टापू तक पहुंच बनाई और सभी सात लोगों को एक-एक कर सुरक्षित नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

रेस्क्यू किए गए लोगों में मुकेश (बल्लीवाला), सुशील, प्रेम कुमार, रोशन गुप्ता, राजीव, पवन सिंह और सूरज साहनी (सभी निवासी सीमाद्वार) शामिल हैं। सभी लोग सुरक्षित हैं और इस सफल रेस्क्यू अभियान से संभावित जनहानि टल गई।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]