उत्तराखण्ड
परेड ग्राउण्ड में सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी का दूसरा चरण शुरू।

संवादसूत्र देहरादून: परेड ग्राउण्ड में द्वितीय चरण की सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता में अण्डर-19 वर्ग के अंतर्गत वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी एवं पिट्टू खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना है।
आयोजकों ने बताया कि सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का मंच प्रदान करने की एक पहल है। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में प्रतिभाग करेंगे।
आज सम्पन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम
अण्डर-19 बालक वर्ग (खो-खो)
प्रथम स्थान – विधानसभा चकराता
द्वितीय स्थान – विधानसभा रायपुर
तृतीय स्थान – विधानसभा सहसपुर
अण्डर-19 बालिका वर्ग (वॉलीबॉल)
प्रथम स्थान – विधानसभा विकासनगर
द्वितीय स्थान – विधानसभा राजपुर
तृतीय स्थान – विधानसभा रायपुर
अण्डर-19 बालिका वर्ग (पिट्टू)
प्रथम स्थान – विधानसभा सहसपुर
द्वितीय स्थान – विधानसभा रायपुर
तृतीय स्थान – विधानसभा चकराता
अण्डर-19 बालिका वर्ग (कबड्डी)
प्रथम स्थान – विधानसभा विकासनगर
द्वितीय स्थान – विधानसभा मसूरी
तृतीय स्थान – विधानसभा रायपुर




