Connect with us

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के ट्रायल 14 जुलाई से, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी छात्रवृत्ति।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के ट्रायल 14 जुलाई से, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी छात्रवृत्ति।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत खिलाड़ियों के चयन की तिथियों की घोषणा कर दी है। योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 14 जुलाई से शुरू होंगे, जबकि 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल एक अगस्त से आयोजित किए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, वार्ड, विकासखंड और जिला स्तर पर चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएगी। योजना का उद्देश्य प्रदेश की खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान करना है, ताकि वे अपने खेल करियर को बेहतर ढंग से आगे बढ़ा सकें।

योजना के तहत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रत्येक जिले से 150-150 बालक एवं बालिकाओं का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को प्रति माह 1,500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

वहीं, 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग में प्रत्येक जिले से 100-100 बालक एवं बालिकाओं का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को भी निर्धारित मानकों के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं की तैयारी में सहयोग मिल सके।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]