Connect with us

SIR अभियान में तीन दिन में 19 लाख से अधिक गणना फार्म वितरित।

उत्तराखण्ड

SIR अभियान में तीन दिन में 19 लाख से अधिक गणना फार्म वितरित।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखण्ड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत तीन दिनों में 19 लाख से अधिक मतदाताओं को गणना फार्म वितरित किए जा चुके हैं। बुधवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान डॉ. पुरुषोत्तम ने देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में गणना फार्म वितरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आवासीय कॉलोनियों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य प्रमुख स्थानों पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही बीएलओ के साथ तैनात आईटी वॉलंटियर्स, बूथ अवेयरनेस ग्रुप और अन्य सहयोगी तंत्र की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

वहीं, गणना फार्म वितरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चम्पावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों की मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सराहना की। इन जिलों ने अभियान के शुरुआती चरण में सर्वाधिक फार्म वितरित कर बेहतर कार्यप्रदर्शन दर्ज किया है।

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तीसरे दिन बुधवार दोपहर तक प्रदेश के लगभग 24 प्रतिशत मतदाताओं को गणना फार्म वितरित किए जा चुके हैं। अभियान के तहत अब तक 19 लाख से अधिक मतदाताओं तक फार्म पहुंचाए जा चुके हैं।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी तथा सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]