Connect with us

SIR अभियान की तैयारियों पर सीईओ सख्त, जिलाधिकारियों को दिए विस्तृत निर्देश।

उत्तराखण्ड

SIR अभियान की तैयारियों पर सीईओ सख्त, जिलाधिकारियों को दिए विस्तृत निर्देश।

संवादसूत्र देहरादून: आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियों और कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए बूथ मैपिंग कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि फॉर्म 6, 7 और 8 का प्रतिदिन अनिवार्य रूप से रिव्यू कर उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने प्रत्येक बूथ पर तैयार ASD (Absent, Shifted, Death) सूची को राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) के साथ साझा करने के निर्देश भी दिए। सीईओ ने कहा कि आगामी एक सप्ताह के भीतर सभी बीएलए को ASD सूची उपलब्ध करा दी जाए।

बैठक में गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग, लॉजिस्टिक्स और वितरण योजना की भी समीक्षा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जिलाधिकारी एक सप्ताह के भीतर नगर निगम क्षेत्रों के नगर आयुक्तों के साथ बैठक कर SIR योजना को और प्रभावी बनाएं।

इसके साथ ही बीएलओ के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी , संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी , उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित सभी जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]