Connect with us

भारतीय परंपराओं में ही विश्व की समस्याओं का समाधान: अमित शाह।

उत्तराखण्ड

भारतीय परंपराओं में ही विश्व की समस्याओं का समाधान: अमित शाह।

संवादसूत्र देहरादून/हरिद्वार: केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने गुरुवार को हरिद्वार में आयोजित अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष समारोह में कहा कि भारतीय परंपराओं में विश्व की अनेक समस्याओं का समाधान निहित है। उन्होंने गायत्री परिवार द्वारा किए जा रहे सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए आचार्य श्रीराम शर्मा के योगदान का स्मरण किया।
गृह मंत्री ने कहा कि श्रीराम शर्मा आचार्य ने सनातन धर्म में व्याप्त विकृतियों को दूर कर आध्यात्मिकता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ा और समानता, संस्कृति, एकता व अखंडता के मूल्यों को सुदृढ़ किया। उन्होंने “व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण” के विचार को व्यवहार में उतारने का मार्ग प्रशस्त किया। श्री शाह ने आचार्य जी के संदेश “हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा” को मानव कल्याण का मूल मंत्र बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि बीते दस वर्षों में देश की कार्य-संस्कृति और सोच में सकारात्मक परिवर्तन आया है और आज भारत को उसकी गौरवशाली विरासत, संस्कृति और मूल्यों के कारण वैश्विक सम्मान मिल रहा है। स्वामी विवेकानंद और अरविंद घोष के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के उत्कर्ष से मानवता का उत्कर्ष सुनिश्चित होगा। देवभूमि हरिद्वार को आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बताते हुए उन्होंने युवाओं से आत्म-सुधार को सबसे बड़ी सामाजिक सेवा मानने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गायत्री परिवार आध्यात्मिक जागरण का कार्य कर रहा है और यह वटवृक्ष की तरह समाज को शांति व सकारात्मकता की छाया प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी गौरवशाली संस्कृति, ज्ञान और विज्ञान को नए स्वरूप में पुनः स्थापित कर रहा है और सनातन संस्कृति का संदेश विश्व तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े डॉ. चिन्मय पांड्या ने कहा कि गायत्री परिवार का दर्शन समाज से विमुख होना नहीं, बल्कि समाज में रहकर मानव कल्याण और सामाजिक उत्थान के कार्य करना है। उन्होंने बताया कि संस्थान वेद, उपनिषद और गीता से प्रेरणा लेते हुए आधुनिक तकनीक के साथ शिक्षा, प्रशिक्षण और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला, राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट, उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री दया शंकर सिंह, विधायक श्री मदन कौशिक सहित देश-विदेश से आए बड़ी संख्या में गायत्री साधक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]