Connect with us

राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) उत्तराखंड को अमेरिकी दूतावास द्वारा अंतरराष्ट्रीय सम्मान।

उत्तराखण्ड

राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) उत्तराखंड को अमेरिकी दूतावास द्वारा अंतरराष्ट्रीय सम्मान।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड पुलिस की राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) इकाई ने एक बार फिर अपनी उच्च पेशेवर दक्षता, त्वरित निर्णय क्षमता और मानवीय प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का नाम गौरवान्वित किया है। आपदा प्रबंधन एवं जटिल रेस्क्यू अभियानों में असाधारण योगदान के लिए अमेरिकी दूतावास द्वारा एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस को विशेष स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उत्तराखंड में पर्यटन के दौरान कठिन एवं विषम परिस्थितियों में फंसे अमेरिकी पर्यटकों सहित अन्य विदेशी नागरिकों के सुरक्षित, साहसिक एवं समयबद्ध बचाव अभियानों के लिए प्रदान किया गया है।
सेनानायक अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में उल्लेखनीय सफलता
एसडीआरएफ सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी के कुशल, सशक्त एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में बल द्वारा अनेक दुर्गम एवं अत्यंत चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियानों का सफल संचालन किया गया। इनमें—
चमोली जनपद के माउंट चौखंबा क्षेत्र में फंसी दो विदेशी महिला ट्रैकर्स का सुरक्षित रेस्क्यू,
बद्रीनाथ क्षेत्र के वसुधारा में फंसे विदेशी ट्रैकर्स का सफल बचाव,
गंगोत्री सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में संचालित जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन
प्रमुख रूप से शामिल रहे। प्रभावी समन्वय, सटीक रणनीति एवं समयबद्ध निर्णयों के चलते सभी अभियान सुरक्षित रूप से संपन्न किए गए।
अमेरिकी दूतावास द्वारा प्रदान किए गए स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र को सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी ने ग्रहण किया। यह सम्मान एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस के समस्त जांबाज कार्मिकों की निष्ठा, परिश्रम, अनुशासन और सेवा भावना का प्रतीक है, जो प्रत्येक परिस्थिति में “सेवा, सुरक्षा और समर्पण” के आदर्श वाक्य के साथ जनसेवा में निरंतर तत्पर रहते हैं।
वैश्विक मंच पर एसडीआरएफ की सुदृढ़ पहचान
भौगोलिक रूप से संवेदनशील उत्तराखंड राज्य में एसडीआरएफ ने पर्वतीय क्षेत्रों, ग्लेशियरों, नदियों एवं ट्रेकिंग रूट्स पर फंसे देश–विदेश के पर्यटकों के लिए त्वरित निर्णय क्षमता, आधुनिक तकनीक एवं संसाधनों के कुशल उपयोग के माध्यम से अनेक जीवनरक्षक कार्य किए हैं। प्रतिकूल मौसम एवं कठिन परिस्थितियों के बावजूद बल ने अदम्य साहस, उत्कृष्ट टीम भावना एवं उच्च पेशेवर मानकों का परिचय दिया है।
यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान न केवल एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की कार्यकुशलता, विश्वसनीयता एवं मानवीय दृष्टिकोण को रेखांकित करता है, बल्कि वैश्विक मंच पर बल की मजबूत और पेशेवर पहचान को भी और अधिक सुदृढ़ करता है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]