Connect with us

लॉ एंड ऑर्डर पर सख्ती, हुड़दंगियों पर कड़ा एक्शन।

उत्तराखण्ड

लॉ एंड ऑर्डर पर सख्ती, हुड़दंगियों पर कड़ा एक्शन।

संवादसूत्र देहरादून: शहर में बढ़ती रोड रेज और हुड़दंग की घटनाओं को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि देहरादून को वीकेंड पार्टी हब नहीं बनने दिया जाएगा और इसके लिए पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी होगी।

  • क्या-क्या निर्देश दिए गए:
  • रोड रेज और हुड़दंग पर कड़ी कार्रवाई
  • पीक ऑवर, रात और सुबह—तीनों समय गश्त बढ़ाने के आदेश
  • वीकेंड पर विशेष निगरानी और कंट्रोल प्लान लागू
  • बार और रेस्टोरेंट तय समय पर बंद कराना अनिवार्य
  • नियम तोड़ने वाले बार संचालकों पर सख्त कार्रवाई
  • होम स्टे की मैपिंग और निगरानी—गलत इस्तेमाल पर नजर
  • किरायेदारों और पीजी में रहने वालों का सत्यापन अभियान तेज।

मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली–देहरादून हाईवे के खुलने से वीकेंड पर शहर में भीड़ बढ़ेगी, इसलिए पुलिस को पहले से तैयार रहना होगा।

बैठक में दीपम सेठ, गृह सचिव शैलेश बगौली, कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, आईजी राजीव स्वरूप, डीएम सविन बंसल और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]