Connect with us

चारधाम यात्रा 2026 के लिए सख्त एक्शन प्लान: सीएम बोले,श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी।

उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा 2026 के लिए सख्त एक्शन प्लान: सीएम बोले,श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा-2026 को लेकर बड़ा और सख्त एक्शन प्लान तैयार किया है। सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि यात्रा में व्यावसायिक नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता सर्वोपरि होनी चाहिए।
ग्रीन और क्लीन यात्रा” पर विशेष फोकस:
मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष शुरू हुई “ग्रीन एवं क्लीन चारधाम यात्रा” को और व्यापक बनाने के निर्देश दिए।
प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक।
यात्रा मार्गों पर कलेक्शन बॉक्स की व्यवस्था।
स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर जोर।
फर्जी खबरों पर सख्ती:
चारधाम यात्रा को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत FIR और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
हेली सेवाओं पर कड़ा नियंत्रण:
हेलीकॉप्टर की नियमित मेंटेनेंस और फिटनेस जांच अनिवार्य।
ओवरलोडिंग पर सख्त रोक।
SOP का सख्ती से पालन।
भीड़ और ट्रैफिक मैनेजमेंट हाईटेक:
डिजिटल मॉनिटरिंग और स्लॉट सिस्टम लागू
CCTV और AI आधारित निगरानी
ट्रैफिक जाम रोकने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार
श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं:
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेडिकल यूनिट्स और अस्थायी अस्पताल
स्वच्छ पेयजल, शौचालय और शेल्टर की बेहतर व्यवस्था
गैस, पेट्रोल-डीजल की निर्बाध आपूर्ति
सुरक्षा और आपदा प्रबंधन अलर्ट:
SDRF और NDRF अलर्ट मोड में
24×7 कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन सक्रिय
संवेदनशील क्षेत्रों की पहले से पहचान
ओवररेटिंग पर सख्ती:
यात्रा मार्गों पर हर दुकान में रेट लिस्ट अनिवार्य होगी, ताकि श्रद्धालुओं से अधिक वसूली न हो।
मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश:
सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की जीवन रेखा है, इसे सुरक्षित, सुव्यवस्थित, स्वच्छ और तकनीकी रूप से सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]