Connect with us

अपराध पर सख्त मुख्यमंत्री धामी, पुलिस को पूर्व-निवारक रणनीति मजबूत करने के निर्देश।

उत्तराखण्ड

अपराध पर सख्त मुख्यमंत्री धामी, पुलिस को पूर्व-निवारक रणनीति मजबूत करने के निर्देश।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड में हाल के दिनों में सामने आई आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने पूर्व में भी लगातार समीक्षा बैठकों के माध्यम से अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए थे। हाल की घटनाओं के बाद पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की समयबद्ध गिरफ्तारी पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया, साथ ही भविष्य में और अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अपराध होने के बाद की कार्रवाई के साथ-साथ पूर्व-निवारक रणनीति को भी मजबूत किया जाए। अपराध की रोकथाम के लिए खुफिया और निगरानी तंत्र को सक्रिय रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
इसी क्रम में पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तबादले किए गए हैं, ताकि व्यवस्था को और अधिक सक्रिय, जवाबदेह और प्रभावी बनाया जा सके।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने तथा आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन बिना किसी भय के पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर जाएं और उन्हें त्वरित न्याय मिले।
राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति और अधिक सुदृढ़ हो तथा अपराधियों के लिए कोई स्थान न बचे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]