Connect with us

डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ समारोह: मुख्यमंत्री ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति।

उत्तराखण्ड

डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ समारोह: मुख्यमंत्री ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति।


संवादसूत्र देहरादून: डी०ए०वी० पीजी कॉलेज में आयोजित छात्रसंघ समारोह में पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी हैं। उनकी ऊर्जा, संकल्प और नवाचार की सोच भारत के विकास की दिशा निर्धारित करती है। उन्होंने छात्र राजनीति को नेतृत्व विकास, संगठन क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे संगठनों की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके माध्यम से युवाओं में राष्ट्र सेवा, चरित्र निर्माण और सामाजिक चेतना का विकास होता है। इस दौरान उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण भी है।
मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं—मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्किल इंडिया—का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार उत्तराखंड को शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और नई शिक्षा नीति के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग जैसे आधुनिक पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत नए महाविद्यालयों की स्थापना, मॉडल कॉलेजों का निर्माण, महिला छात्रावास, आईटी लैब और परीक्षा भवन बनाए जा रहे हैं। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए नई भर्तियां भी की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि युवाओं के हितों की रक्षा के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कॉलेज के अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शैक्षणिक ब्लॉक की छत पर दो अतिरिक्त तल (प्रथम एवं द्वितीय) के निर्माण की घोषणा भी की।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, रामसिंह कैड़ा, विधायक उमेश कुमार, प्राचार्य प्रो. कौशल कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ मल्होत्रा, महामंत्री करन नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]