Connect with us

तवाघाट-लिपुलेख मार्ग हुआ बंद, व्यास घाटी से सम्पर्क टूटा।

आपदा

तवाघाट-लिपुलेख मार्ग हुआ बंद, व्यास घाटी से सम्पर्क टूटा।

संवादसूत्र देहरादून/पिथौरागढ़: चीन सीमा तक जाने वाला तवाघाट-लिपुलेख मार्ग मलबा और बोल्डर गिरने से बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से चीन सीमा से लगी व्यास घाटी का सम्पर्क कटा हुआ है। चीन सीमा पर स्थित सात गावों का सम्पर्क भंग है। बीआरओ से मिली जानकारी के अनुसार तवाघाट से कुछ आगे भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर गए हैं। जिसके चलते तवाघाट से आगे मार्ग बंद है। बीआरओ द्वारा लोडर मशीन लगा कर मार्ग खोलने का कार्य किया जा रहा है। मार्ग बंद होने से उच्च हिमालय गए वाहन फंस चुक हैं। थल -मुनस्यारी मार्ग भी नया बस्ती के पास मलबा आने से लगभग साढ़े चार घंटे बंद रहा। इस दौरान वाहन फंसे रहे। टनकपुर -तवाघाट हाईवे ऑलवेदर सड़क पर घाट से पिथौरागढ़ के मध्य चुपकोट बैंड के पास मलबा आने से मार्ग तीन से चार घंटे बंद रहा। सुबह चलने वाले वाहन फंसे रहे। एनएच द्वारा मलबा हटाए जाने के बाद यातायात संचालन हुआ। जिले में एक सीमा मार्ग सहित 13 ग्रामीण मार्ग यातायात के लिए बंद हैं।

More in आपदा

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]