Connect with us

टीएचडीसी टनल हादसा: एक और श्रमिक बाहर निकाला, दो की तलाश जारी।

उत्तराखण्ड

टीएचडीसी टनल हादसा: एक और श्रमिक बाहर निकाला, दो की तलाश जारी।

संवादसूत्र देहरादून/चमोली, 15 अगस्त: मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद लापता श्रमिकों की तलाश और बचाव अभियान लगातार जारी है। शनिवार को रेस्क्यू अभियान के दौरान एक और श्रमिक को टनल से सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया है।

टनल में अब दो अन्य लापता श्रमिकों की तलाश युद्धस्तर पर की जा रही है। रेस्क्यू टीमें टनल के भीतर लगातार संभावित स्थानों पर सघन सर्च अभियान चला रही हैं। टनल में जमा पानी को निकालने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए सक्शन पंप समेत अन्य आवश्यक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि पानी का स्तर कम होने के साथ रेस्क्यू टीमों की आवाजाही आसान हो और लापता श्रमिकों तक पहुंच बनाई जा सके।

बचाव अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें आपसी समन्वय से जुटी हुई हैं। मौके पर आवश्यक संसाधन और उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार निगरानी की जा रही है।

प्रशासन ने लापता दोनों श्रमिकों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। टनल के सभी संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है और रेस्क्यू टीमें पूरी तत्परता के साथ श्रमिकों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]