Connect with us

घर में घुसकर व्यक्ति की गला रेतकर हत्या,आरोपी हिरासत में।

उत्तराखण्ड

घर में घुसकर व्यक्ति की गला रेतकर हत्या,आरोपी हिरासत में।

संवादसूत्र देहरादून: राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित देहराखास में बुधवार को एक व्यक्ति की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

मृतक की पहचान दीपक गुप्ता (48) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ब्याज का कारोबार करता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसका कई लोगों से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

पुलिस ने घटना के संबंध में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]