Connect with us

We Utsav में छाई उत्तराखंड की ऐपण कला।

उत्तराखण्ड

We Utsav में छाई उत्तराखंड की ऐपण कला।

संवादसूत्र देहरादून/बेंगलुरु: भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) द्वारा 14 फरवरी को आयोजित एक दिवसीय We Utsav कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेंगलुरु के Koramangala Indoor Stadium में सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के आठ राज्यों ने अपनी-अपनी समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक कला ऐपण की सजीव प्रस्तुति देते हुए लोक कलाकार सुश्री ज्योति जोशी ने दर्शकों को इस पारंपरिक कला की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, धार्मिक महत्व और सांस्कृतिक विशिष्टताओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ऐपण केवल सजावट नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आस्था, परंपरा और सामाजिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने उत्तराखंड की इस विशिष्ट लोक कला को अत्यंत सराहा। ऐपण की बारीक रेखांकन शैली और प्रतीकात्मक आकृतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
उल्लेखनीय है कि सुश्री ज्योति जोशी इससे पूर्व उत्तराखंड विधानसभा भवन, देहरादून तथा उत्तराखंड विधानसभा भवन (गैरसैंण) में भी ऐपण कला की भव्य प्रस्तुति देकर इस पारंपरिक कला को व्यापक पहचान दिला चुकी हैं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]