Connect with us

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण पदक के साथ राज्य का नाम रोशन।

उत्तराखण्ड

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण पदक के साथ राज्य का नाम रोशन।

संवादसूत्र देहरादून: युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 20 से 26 जनवरी 2026 तक लेह-लद्दाख के एनडीएस स्टेडियम स्केटिंग रिंग में आयोजित 6वीं खेलो इंडिया विंटर गेम्स में उत्तराखंड राज्य के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के छह मेधावी खिलाड़ी टीम मैनेजर नागेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुए। बालक एवं बालिका वर्ग में फिगर और स्पीड स्केटिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में उत्तराखंड टीम ने देशभर से आए लगभग 500 से अधिक खिलाड़ियों के बीच अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का पहला अवसर था, जब फिगर स्केटिंग स्पर्धाओं को भी शामिल किया गया।
फिगर स्केटिंग बालक नोविस वर्ग में आदर्श सिंह रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की। उनकी इस उपलब्धि ने दर्शकों और खेल विशेषज्ञों से खूब प्रशंसा बटोरी।
स्पीड स्केटिंग में राज्य की एकमात्र महिला खिलाड़ी मिमांशा नेगी ने 500 व 1000 मीटर शॉर्ट ट्रैक रेस में सेमीफाइनल तक पहुँचकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं फिगर स्केटिंग एडवांस गर्ल्स वर्ग में तनिष्का सिंह ने चौथा स्थान प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया।
टीम के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी धैर्य ने भी कड़ी ठंड के बीच 500 और 1000 मीटर दौड़ में क्वार्टर फाइनल तक पहुँचकर सराहनीय प्रदर्शन किया। इसी प्रकार आयुष रमेश कंसवाल ने सेमीफाइनल तक पहुँचकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वरिष्ठ फिगर स्केटर आयुष जगूड़ी ने एडवांस बॉयज वर्ग में छठा स्थान प्राप्त किया।
टीम मैनेजर नागेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि लेह में उत्तराखंड टीम का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया विंटर गेम्स खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं और राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान कर रहा है।
आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि यदि देहरादून स्थित हिमाद्री आइस स्केटिंग रिंक खिलाड़ियों को नियमित व रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जाए, तो भविष्य में उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्य यशवंत सिंह, शुभाष जगुड़ी, सुखबीर सिंह रावत, अल्का सिंह सहित खिलाड़ियों के अभिभावक उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]