Connect with us

मंत्रिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि।

उत्तराखण्ड

मंत्रिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी एवं पद्मश्री सम्मानित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

बैठक के प्रारंभ में मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रदेश के विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व और कार्यों को प्रदेश सदैव स्मरण रखेगा।

उन्होंने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और उपलब्धियों से देश एवं उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। निशानेबाजी के क्षेत्र में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों महान विभूतियों का योगदान समाज और राज्य के लिए अमूल्य है तथा उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]