Connect with us

मुख्यमंत्री ने किया सामूहिक योगाभ्यास, युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने किया सामूहिक योगाभ्यास, युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील।

संवादसूत्र देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हजारों योग साधकों, एसएसबी जवानों, छात्र-छात्राओं और नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज दुनिया के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग से जुड़ चुके हैं। उन्होंने उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए बताया कि राज्य में योग नीति लागू की गई है तथा नए योग हब विकसित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शारदा कॉरिडोर परियोजना के माध्यम से बनबसा और टनकपुर क्षेत्र को आध्यात्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]