Connect with us

मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों संग सुना ‘मन की बात’, बोले— प्रधानमंत्री के नेतृत्व में साकार हो रहा जन-जन का सपना।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों संग सुना ‘मन की बात’, बोले— प्रधानमंत्री के नेतृत्व में साकार हो रहा जन-जन का सपना।

संवादसूत्र देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गांधी पार्क, देहरादून में पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 136वें संस्करण को सुना।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के नागरिकों के जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम बन चुका है। यह समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरित करने के साथ-साथ विकास और जनभागीदारी से जुड़े विषयों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में डीआरडीओ की उपलब्धियों, रक्षा उत्पादन में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता, रक्षा उत्पादों के निर्यात, जल संरक्षण, हस्तशिल्पों के संवर्धन तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संदेश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत करने वाला है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत रक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और आर्थिक विकास के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सीमांत क्षेत्रों का तेजी से विकास हो रहा है और आज देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जन-जन का सपना साकार हो रहा है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, दायित्वधारी सुभाष बड़थ्वाल, सचिव युगल किशोर पंत, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (सेवानिवृत्त) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]