Connect with us

मुख्यमंत्री ने जनसमस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने जनसमस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

संवादसूत्र देहरादून/खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड तथा हेलीपेड परिसर में जनप्रतिनिधियों और आमजन से भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए। उन्होंने विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न आने देने पर जोर देते हुए लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आमजन को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, महामंत्री रमेश चंद्र जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]