Connect with us

23 मई से खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट,20 मई को रवाना होगा पहला जत्था।

उत्तराखण्ड

23 मई से खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट,20 मई को रवाना होगा पहला जत्था।

संवादसूत्र देहरादून: पुष्कर सिंह धामी से रविवार को नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात कर आगामी हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान बिंद्रा ने यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस पवित्र यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
बिंद्रा ने जानकारी दी कि हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे, जबकि 20 मई को पहले जत्थे का विधिवत विदाई समारोह आयोजित होगा। परंपरा के अनुसार, इस जत्थे का नेतृत्व पंज प्यारों द्वारा किया जाएगा।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]