Connect with us

उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचे प्रगणक।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचे प्रगणक।

संवादसूत्र देहरादून: उत्तराखंड में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शनिवार से औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस चरण के तहत राज्यभर में प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर भवनों और परिवारों से संबंधित विस्तृत आंकड़े एकत्र कर रहे हैं।
यह प्रक्रिया राज्य के समग्र विकास के लिए योजनाओं के निर्माण और उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक मजबूत आधार तैयार करेगी। अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ जमीनी स्तर पर संचालित किया जा रहा है।
राज्य के विभिन्न जनपदों में जनगणना कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। अल्मोड़ा के कंखोला (हवालबाग) क्षेत्र में प्रगणकों द्वारा घर-घर सर्वे किया गया, वहीं लक्ष्मेश्वर वार्ड में भी गणना कार्य संपन्न किया गया। इसी तरह रुद्रप्रयाग के सुदूरवर्ती गांव गोदड़ी में भी टीमों ने कार्य शुरू कर दिया है। खटीमा क्षेत्र में भी प्रगणक पूरी सक्रियता के साथ भवन चिन्हांकन और डेटा संकलन में जुटे हैं।
जनगणना 2027 के इस चरण के अंतर्गत प्रत्येक भवन का सूचीकरण कर उसमें निवास कर रहे परिवारों की विस्तृत जानकारी दर्ज की जा रही है। इसके लिए राज्य में टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 भी शुरू की गई है, जो नागरिकों को जानकारी और सहायता प्रदान करेगी। यह सेवा सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि वे प्रगणकों को सहयोग करें और सही जानकारी देकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में भागीदारी निभाएं।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]