Connect with us

राज्य के युवाओं के लिए जापान में रोजगार की राह होगी आसान, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने किया देहरादून दौरा।

उत्तराखण्ड

राज्य के युवाओं के लिए जापान में रोजगार की राह होगी आसान, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने किया देहरादून दौरा।

संवादसूत्र देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखंड सरकार की विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने की पहल को नई गति मिली है। मंगलवार को जापान की अनाडुकी ग्लोबल करियर कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और दून विश्वविद्यालय का दौरा कर कौशल विकास, जापानी भाषा प्रशिक्षण और रोजगार सहयोग की संभावनाओं का आकलन किया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जापानी भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से संवाद किया। इस दौरान छात्रों को जापानी भाषा के सही उच्चारण, व्यावहारिक संवाद, कॉरपोरेट एथिक्स और जापान की कार्य संस्कृति की जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों ने बताया कि जापान में वर्तमान में आईटी, हॉस्पिटैलिटी, इंजीनियरिंग और केयरगिविंग जैसे क्षेत्रों में जापानी भाषा जानने वाले कुशल युवाओं की मांग है।

सेवायोजन निदेशक नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को विदेशी भाषाओं के प्रशिक्षण के साथ अंतरराष्ट्रीय कार्य संस्कृति और रोजगार संबंधी आवश्यक कौशल भी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि जापान की प्रतिष्ठित कंपनियों का उत्तराखंड आना राज्य के युवाओं के लिए बेहतर वैश्विक रोजगार अवसरों का सकारात्मक संकेत है।

दून विश्वविद्यालय में आयोजित बैठक में जापानी भाषा शिक्षा को अधिक रोजगारोन्मुख बनाने, शैक्षणिक सहयोग बढ़ाने तथा जापान में उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों के विस्तार पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जापान में सफल करियर के लिए भाषा के साथ वहां की कार्य संस्कृति, सामाजिक व्यवहार और सांस्कृतिक मूल्यों की समझ भी आवश्यक है।

मुख्यमंत्री के अपर सचिव मनमोहन मैनाली ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को देश के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जापान सहित विभिन्न देशों के साथ बढ़ता सहयोग उत्तराखंड के युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण रोजगार और बेहतर करियर के नए अवसर खोलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में शिक्षण और कौशल विकास कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाया जाएगा ताकि राज्य के युवा वैश्विक रोजगार बाजार की जरूरतों के अनुरूप तैयार हो सकें।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]