Connect with us

कट्टे में मिली लाश का राज खुला: प्रेमनगर में पति ही निकला कातिल।

उत्तराखण्ड

कट्टे में मिली लाश का राज खुला: प्रेमनगर में पति ही निकला कातिल।

संवादसूत्र देहरादून: प्रेमनगर क्षेत्र में मिले अज्ञात महिला के शव के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 11 मार्च 2026 को बालासुदरी मंदिर के पास एक प्लास्टिक कट्टे में महिला का शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 8 टीमों का गठन किया और करीब 2500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके साथ ही 30 से अधिक झुग्गी-बस्तियों में सत्यापन अभियान चलाकर लगभग 5000 लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन शुरुआत में कोई ठोस सुराग नहीं मिला।
लगातार प्रयासों के बाद 19 मार्च को पुलिस को अहम जानकारी मिली। एक मजदूर की पत्नी के अचानक लापता होने की सूचना पर पुलिस ने रंजीत शर्मा को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने अपनी पहली पत्नी रूपा की हत्या करना कबूल कर लिया।
जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते 5 मार्च की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान आरोपी ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को चार दिनों तक कमरे में छिपाकर रखा और 8 मार्च को शीतला माता मंदिर के पास जंगल में फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का पर्दाफाश करने वाली टीम को वरिष्ठ अधिकारियों ने नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]