Connect with us

चोरी करते हुए महिला रंगे हाथों गिरफ्तार।

उत्तराखण्ड

चोरी करते हुए महिला रंगे हाथों गिरफ्तार।


सँवादसूत्र देहरादून / ऋषिकेश: होमगार्ड केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान थानों में चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष रानीपोखरी शिशुपाल राणा ने बताया कि होमगार्ड केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान थानों से हेड कांस्टेबल प्रशिक्षण गंभीर सिंह ने सूचना दी कि हमारे प्रशिक्षण संस्थान के नवनिर्मित छात्रावास के कमरों के ताले तोड़कर पानी की टोंटी तोड़कर चोरी की गई है। चोरी करने वाली किसी महिला को परिसर से जाते हुए देखा गया।
तत्काल महिला उपनिरीक्षक प्रीति सैनी और पुलिस टीम को तुरंत होमगार्ड प्रशिक्षण संस्थान थानो भेजा गया। पुलिस टीम ने प्रशिक्षक गंभीर सिंह के साथ मिलकर प्रशिक्षण संस्थान के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चोरी करने वाली महिला संगीता को मय चोरी की पांच टोंटी,तीन मिक्चर टोंटी और चार टूटे हुए तालों के साथ पकड़ा गया। प्रशिक्षक गंभीर सिंह की लिखित तहरीर के आधार पर थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार हुई महिला संगीता साहनी पत्नी राजू साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती कांटे के पास थाना डोईवाला जनपद देहरादून ने पुलिस को बताया कि वह कबाड़ बीनने का काम करती है। कई दिनों से थानों के आसपास घूम रही थी, कबाड़ नही मिल रहा था। मौके पर उसने नवनिर्मित भवन को देखा और वहां कोई नहीं था। उस पर उसने मौके का फायदा उठाकर चोरी की थी।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

आलेख

मोक्ष

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]