उत्तराखण्ड
सहसपुर शिविर में ज्ञापन देने वाली महिला को शाम तक मिली सिलाई मशीन।

संवादसूत्र देहरादून: सहसपुर में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में स्थानीय निवासी श्रीमती बबली गुप्ता ने जूट बैग बनाकर स्वरोजगार शुरू करने के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री के तत्काल निर्देश के बाद अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी के समन्वय से उसी शाम श्रीमती बबली गुप्ता को सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई। सिलाई मशीन मिलने से उन्हें जूट बैग निर्माण के माध्यम से आजीविका सुदृढ़ करने और स्वरोजगार से जुड़ने में मदद मिलेगी। श्रीमती गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।




