Connect with us

राज्य में फिलहाल नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, मैदानी इलाकों में उमस बढ़ाएगी परेशानी।

उत्तराखण्ड

राज्य में फिलहाल नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, मैदानी इलाकों में उमस बढ़ाएगी परेशानी।

संवादसूत्र देहरादून:उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। ऐसे में लोगों को तेज गर्मी के साथ उमस का भी सामना करना पड़ेगा। वहीं पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में तेज आंधी और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तराखंड पहुंचने में लगभग एक सप्ताह की देरी होने की संभावना है। मानसून की देरी के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है।

शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक 37.0 डिग्री दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 36.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण उमस बढ़ने से लोगों को काफी परेशानी हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन के समय तेज धूप के चलते गर्मी का असर महसूस किया गया।

मौसम विभाग ने 28 जून के लिए पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और यात्रियों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]