उत्तराखण्ड
देहरादून में कल रहेगी स्कूलों की छुट्टी।

संवादसूत्र देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत करने, मौसम फॉरकास्ट के अनुसार दिनांक 24 जनवरी, 2026 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर के साथ ही मध्यम बर्फबारी का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा/बर्फबारी के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में प्रतिकूल प्रभाव पडने की सम्भावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 24.01.2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।




