उत्तराखण्ड
जून तक पूरी होगी अंडरग्राउंड केबलिंग, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश।

संवादसूत्र देहरादून: आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में विद्युत लाइनों की अंडरग्राउंड केबलिंग को लेकर ऊर्जा विभाग और प्रशासन के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में निर्देश दिए गए कि सड़कों की खुदाई, केबलिंग और ब्लैक टॉपिंग का कार्य जून माह तक हर हाल में पूरा किया जाए।
मुख्य सचिव ने पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पूरे शहर में एक साथ काम शुरू करने के बजाय सीमित स्थानों पर कार्य केंद्रित किया जाए। इससे लेबर को एक जगह लगाकर तेजी से काम पूरा किया जा सकेगा और शहरवासियों को कम असुविधा होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि एक स्थान का कार्य पूर्ण होने के बाद ही दूसरे स्थान पर खुदाई की अनुमति दी जाए, ताकि अनावश्यक रूप से पूरे शहर में सड़कें न खोदी जाएं।
सविन बंसल को निर्देशित किया गया कि वे साप्ताहिक आधार पर कार्य की प्रगति की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें और समयसीमा का कड़ाई से पालन कराया जाए।
बैठक में आर. मीनाक्षी सुन्दरम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।




