Connect with us

केंद्रीय बजट 2026-27 आम आदमी की आकांक्षाओं और विकसित भारत के संकल्प का बजट : डॉ. नरेश बंसल।

उत्तराखण्ड

केंद्रीय बजट 2026-27 आम आदमी की आकांक्षाओं और विकसित भारत के संकल्प का बजट : डॉ. नरेश बंसल।

संवादसूत्र देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को शानदार, दमदार, आम आदमी की सोच से जुड़ा और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने वाला बताया है।
डॉ. बंसल ने कहा कि यह बजट कई मायनों में ऐतिहासिक है, क्योंकि आज़ाद भारत के इतिहास में पहली बार केंद्रीय बजट रविवार के दिन प्रस्तुत किया गया। यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट है, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली महिला वित्त मंत्री बनी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह सरकार का 15वां बजट है, और एनडीए सरकार के कार्यकाल में निरंतर आर्थिक विकास के साथ महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण देखने को मिला है।
उन्होंने कहा कि आमजन के कल्याण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया यह बजट तीन प्रमुख संकल्पों पर आधारित है। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट का कुल आकार 53.5 लाख करोड़ रुपये है, जबकि पिछले वर्ष यह 50.65 लाख करोड़ रुपये था, जो सरकार की मजबूत आर्थिक दृष्टि को दर्शाता है।
डॉ. बंसल ने बताया कि सरकार ने राजकोषीय अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए वर्ष 2025-26 में राजकोषीय घाटे को GDP के 4.4 प्रतिशत तक सीमित रखा है और वर्ष 2026-27 में इसे 4.3 प्रतिशत तक लाने का लक्ष्य रखा गया है। 16वें वित्त आयोग की 41 प्रतिशत हिस्सेदारी की सिफारिश को स्वीकार किया जाना भी संघीय ढांचे को मजबूती प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास को हर व्यक्ति तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता को दोहराता है। पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों के लिए विशेष प्रावधान यह सुनिश्चित करते हैं कि विकास की इस यात्रा में कोई भी पीछे न छूटे। महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और ‘एक जिला, एक उत्पाद’ पहल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्टार्टअप और लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।
डॉ. बंसल ने कहा कि बजट में उत्तराखंड को लेकर वर्ल्ड-क्लास ट्रैकिंग और एडवेंचर टूरिज्म के विकास का उल्लेख राज्य के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने और भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग व इनोवेशन हब बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं और चुनौतियों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। यह बजट नए भारत की उसी सोच को प्रतिबिंबित करता है।
डॉ. नरेश बंसल ने विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने वाले इस विकासोन्मुख बजट के लिए प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]