Connect with us

अंकिता भंडारी प्रकरण: वायरल ऑडियो मामले में उर्मिला सनावर आज एसआईटी को सौंपेंगी मोबाइल।

उत्तराखण्ड

अंकिता भंडारी प्रकरण: वायरल ऑडियो मामले में उर्मिला सनावर आज एसआईटी को सौंपेंगी मोबाइल।

संवादसूत्र देहरादून: बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो प्रकरण में पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर मंगलवार को अपना मोबाइल फोन विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष जमा करेंगी। एसआईटी मोबाइल और वायरल ऑडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजेगी।
बीते दिनों पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ऑडियो में अंकिता भंडारी हत्याकांड से संबंधित कथित बातचीत सामने आने के बाद प्रदेशभर में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए बहादराबाद और झबरेड़ा थाने में सुरेश राठौर तथा उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इससे पहले से भी दोनों के खिलाफ विभिन्न प्रकरण दर्ज होने के चलते पुलिस कप्तान द्वारा एसआईटी का गठन किया गया था।
एसआईटी ने बीते बृहस्पतिवार को उर्मिला सनावर से पूछताछ की थी, जबकि शुक्रवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर से भी लंबी पूछताछ हुई। पूछताछ के दौरान उर्मिला सनावर ने अपना मोबाइल फोन जांच के लिए जमा कराने की बात कही थी।
महामंडलेश्वर स्वामी दर्शन भारती महाराज ने बताया कि मंगलवार को उर्मिला सनावर अपना मोबाइल फोन एसआईटी को सौंपेंगी, जिसके बाद तकनीकी जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]