Connect with us

चुनाव पुनरीक्षण में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, हर बूथ पर आईटी वॉलंटियर।

उत्तराखण्ड

चुनाव पुनरीक्षण में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, हर बूथ पर आईटी वॉलंटियर।

संवादसूत्र देहरादून: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय में राज्य नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ आईटी वॉलंटियर्स की तैनाती की जा रही है। ये वॉलंटियर्स गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण में सहयोग करेंगे, साथ ही प्रपत्रों के वितरण और संकलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ग्राम्य विकास विभाग और शहरी विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान के लिए तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को शीघ्र शामिल किया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आयुक्तों को निर्वाचन कार्य में मैपिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
बैठक में निदेशक शहरी विकास विनोद गिरी गोस्वामी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र, अपर सचिव झरना कमठान, निदेशक महिला एवं बाल विकास बी.एल. राणा, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, निदेशक एसआईसी मनीष जुगरान, अपर निदेशक आईटीडीए तीरथ पाल, उप निदेशक सूचना रवि बिजारनियां सहित गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अपर आयुक्त उपस्थित रहे।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

About Us

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों से अवगत होने हेतु संवाद सूत्र से जुड़ें तथा अपने काव्य व लेखन आदि हमें भेजने के लिए दिये गए ईमेल पर संपर्क करें!

Email: [email protected]

AUTHOR DETAILS –

Name: Deepshikha Gusain
Address: 4 Canal Road, Kaulagarh, Dehradun, Uttarakhand, India, 248001
Phone: +91 94103 17522
Email: [email protected]